फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chandradev will appear in Karva Chauth-Rohini Nakshatra and high zodiac signs, special yoga is being made

करवा चौथ-रोहिणी नक्षत्र एवं उच्च राशि में दर्शन देंगे चंद्रदेव, बन रहे विशेष योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Chandradev will appear in Karva Chauth-Rohini Nakshatra and high zodiac signs, special yoga is being made
मथुरा। इस बार 24 अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार है। इस दिन पति की दीर्घायु के लिए स्त्रियां निर्जल व्रत रखती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ पर इस बार विशेष योग बन रहे हैं। इस बार चंद्रदेव उच्च राशि वृषभ के साथ रोहिणी नक्षत्र में दर्शन देंगे।
विज्ञापन

दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निर्देशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी के अनुसार यह संयोग करवाचौथ के पूजन को और अधिक मंगलकारी बना रहा है। यह सुहागिनों के लिए विशेष लाभकारी है। करवा चौथ के दिन रात 11 बजकर 23 मिनट तक वरियान योग रहेगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ये शुभ योग मंगल कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला होता है। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को सुबह 03:01 बजे चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी और 25 अक्तूबर को सुबह 05:43 तक रहेगी। उन्होंने बताया कि इस बार रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा। सुहागिनों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
विज्ञापन

साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र का होना अपने आप में अद्भुत संयोग है। मान्यताओं के अनुसार यह योग चंद्रमा की 27 पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी रोहिणी के साथ होने से बन रहा है। सुहागिनों के लिए यह बेहद फलदायी है। इस योग से दुख नष्ट होंगे और दरिद्रता दूर होगी। ज्योतिषाचार्य अजय नगर निवासी डॉ. नेत्रपाल शास्त्री बताते हैं कि कई योग इस बार करवा चौथ की श्रेष्ठता बढ़ा रहे हैं। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्रेम को बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed