{"_id":"5e7893ec8ebc3e78bc6b6d17","slug":"chaitra-navratra-mathura-news-agr435074784","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र: नौका पर सवार होकर आएंगी भगवती, दूर करेंगी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र: नौका पर सवार होकर आएंगी भगवती, दूर करेंगी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। चैत्र नवरात्र का प्रारंभ 25 मार्च बुधवार से हो रहा है। इसी दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना होगी और नौ दिन के व्रत भी रखे जाएंगे। चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा नौका पर सवार होकर भक्तों के घर आ रही हैं जो सभी मनोरथ पूर्ण करेंगी। वहीं गज पर सवार होकर विदा होंगी।
ज्योतिषाचार्य आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि मां दुर्गा का आगमन कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जाता है। मां का आगमन भविष्य में होने वाली कई घटनाओं का संकेत भी देता है। प्राचीन काल से मां दुर्गा का आगमन और विदाई को ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। इससे पता चल जाता है कि आने वाला साल राष्ट्र और आम लोगों के लिए कैसा रहने वाला है।
मां नौका पर सवार होकर आने का तात्पर्य आपदा के इस मझधार में फंसे लोगों को मां किनारे लगाने जा रही हैं। नवदुर्गा में लोगों के सभी संकट दूर होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि माता का वाहन दिन के अनुसार तय होता है। अगर नवरात्र का आरंभ सोमवार या रविवार को हो रहा है तो मां का आगमन हाथी पर होगा।
विज्ञापन
शनिवार और मंगलवार को मां का वाहन घोड़ा तथा बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मां डोली में आती हैं, जबकि बुधवार को नवरात्र का आरंभ होने पर मां का वाहन नौका होता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान रुद्रविंशति में प्रमादी नामक संवत्सर के मध्य पड़ने वाले नवरात्र 25 मार्च, बुधवार को मां दुर्गा नौका पर सवार होकर भक्तों के घर पधारने वाली हैं। वहीं गज पर सवार होकर मां की विदाई हो रही है, जो अच्छे संकेत दे रही हैं।