फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chaitanya mahaprabhu welcome in vrindavan

चरकुला, दीपक और मयूर नृत्य ने मोहा

Fri, 27 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 27 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
chaitanya mahaprabhu welcome in vrindavan
चैतन्य महाप्रभु पंचशती समारोह के अंतर्गत अक्षय पात्र में चल रहे चैतन्य प्रेम मेले में स्कूली बच्चों के साथ कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। वृंदावन शोध संस्थान द्वारा आयोजित इस मेले में गायन प्रतियोगिता भी हुई। ब्रज वंदना और नृत्य की विभिन्न शैलियों से कलाकारों ने सभी को मोह लिया। 
विज्ञापन


चैतन्य प्रेम मेले में जेहर नृत्य, चरकुला, दीपक और मयूर नृत्य की प्रस्तुति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। इस्कान गुरुकुल के बच्चों ने चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर केंद्रित नृत्य नाटिका का मंचन किया।
विज्ञापन


इसके बाद एकता अग्रवाल के निर्देशन में नृत्य हुआ। समारोह के मुख्य समन्वयक आदित्य चौधरी ने बताया दर्शकों के उत्साह से चैतन्य प्रेम मेला एक नया इतिहास रचने जा रहा है। वृंदावन मूलत: भक्ति की भाव भूमि है और मेले में इस बात का ध्यान रखा गया है कि इसके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर देश के विभिन्न नगरों और शहरों से आए हैंडीक्राफ्ट स्टाल, तरह-तरह के व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत छटा के चलते चैतन्य प्रेम मेला लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह, राजकुमार शुक्ला, रमेशचंद्र, अशोक दीक्षित, विनोद झा, रामप्रताप, युधिष्ठिर सैनी, सुकुमार गोस्वामी, डा. राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed