{"_id":"69e5332743d4389db4059583","slug":"chains-installed-at-34-points-in-vrindavan-relief-from-traffic-congestion-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102441-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन के 34 पॉइंटों पर लगी चेन, मंदिर मार्गों पर जाम से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन के 34 पॉइंटों पर लगी चेन, मंदिर मार्गों पर जाम से मिली राहत
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने चिह्नित पॉइंट पर नगर निगम के सहयोग से चेन लगाई हैं। इससे मनमाने तरीके से दौड़ रहे ई रिक्शाओं पर अंकुश लगा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग एवं बाजारों में लगने वाली ई रिक्शाओं की लंबी कतार और जाम से नगर वासियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली है।
नगर की संकरी गलियों और मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर क्षमता से अधिक चल रहे ई रिक्शा को नियंत्रित करने के लिए एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित तिराहे-चौराहों बाजारों को जाने वाले मार्ग पर चेन लगा-लगाकर ई रिक्शा सहित तिपहिया और चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सीएफसी चौराहा, मिर्जापुर धर्मशाला तिराहा के सामने, विद्यापीठ चौराहा, शक्खर सिंधी धर्मशाला तिराहा, गोपेश्वर सड़क, लालाबाबू, रंगजी मंदिर, राधारमण मंदिर मार्ग पर लगी चेन लग जाने से मार्गों, बाजारों में जाम की समस्या से निजात मिली है।
व्यापारी नेता आलोक बंसल एवं धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस कार्रवाई से नगरवासियों के साथ श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिली है। सीओ यातायात आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस ने सर्वे कर 34 पॉइंट चिह्नित किए। दोपहिया छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को रोका जा रहा है ताकि जाम की समस्या से निजात मिले। पहले चरण में श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के मार्ग पर यह कार्य किया गया। इसके अगले चरण में नगर में चेकिंग अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।