फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chain

बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े चेन और कुंडल ले उड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
chain
मथुरा/गोवर्धन। बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े चेन और कुंडल ले उड़े। इससे फिरोजाबाद की महिला का कान फट गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वृद्ध महिला को वारदात के बाद धक्का दे दिया। इससे वह गिर गई। चेन लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र में सोमवार को परिक्रमा मार्ग के मानसी गंगा पर अज्ञात बदमाश महिला श्रद्धालु के कान से कुंडल खींच कर फरार हो गया। कान फटने पर लहूलुहान महिला श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार को राजकुमारी (45) पत्नी रूमाल सिंह निवासी नसीपुर फिरोजाबाद परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आई थी। परिक्रमा लगाने के उपरांत सोमवार को सुबह मानसी गंगा में स्नान करने पहुंची। महिला के कान से अज्ञात बदमाश सोने का कुंडल खींच कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं गोविंदनगर निवासी गंगादेवी सिंघल(७५) पत्नी ब्रजमोहन सिंघल प्रतिदिन की तरह रविवार सुबह ६.१५ बजे गल्तेश्वर मंदिर के दर्शन करने पैदल निकलीं। गोविंदनगर में नारायणदास हॉस्पिटल के पास पहुंची ही थी कि बाइक सवार ने गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। उसके बाद इन बाइक सवार चेन लुटेरों ने वृद्धा को बुरी तरह से धक्का देकर गिरा दिया। इससे महिला मामूली रूप से चोटिल हो गई। घटना के बाद वृद्धा पहले दर्शन करने गईं और फिर घर लौटीं। चेन तोड़ने की घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी में कैद भी हो गई। जिसमें बाइक चला रहे चेन लुटेरे ने हेलमेट लगा रखा है तो दूसरा बिना हेलमेट के है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वृद्धा के बेटे योगेंद्र सिंघल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में कैद हुए चेन स्नेचर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर सतर्क रहे पुलिस
मथुरा। शहर के द्वारिकाधीश मंदिर, यमुनाजी, श्रीनाथजी मंदिर कृष्णानगर, गल्तेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, रंगेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन के लिए स्थानीय महिला और पुरुष जाते हैं। वृद्धा के संग हुई चेन लूट से इन सभी लोगों में आक्रोश है। वृद्ध गिर्राज सिंह का कहना है कि मंदिर दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुलिस सतर्क रहनी चाहिए, जिससे चेन स्नेचिंग आदि घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed