फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Certificates issued arbitrarily during the SIR campaign

Mathura News: एसआईआर अभियान के दौरान मनमाने तरीके से जारी किए प्रमाण प्रत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Certificates issued arbitrarily during the SIR campaign
मथुरा। एसआईआर अभियान के दौरान गिरोह द्वारा मोटी रकम वसूलकर सैकड़ों लोगों के फर्जी तरीके से जन्मप्रमाण पत्र बनाने की बात सामने आई है। इसमें बाहरी लोगों के जन्मप्रमाण पत्र बनाने की भी आशंका है। ऐसे ही तमाम बिंदुओं पर पुलिस की सुई घूम रही है। मामले में पंचायत सचिव की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है, लेकिन डीपीआरओ ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अधिकतर जन्मप्रमाण पत्र छाता ब्लॉक की ग्राम पंचायत फालिन और गुहिता दसविस्वा क्षेत्र में बनाए गए हैं। इसलिए पंचायत सचिव की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि माना जा रहा कि पंचायत सचिव की आईडी हैक करने के बाद आरोपियों ने फर्जी जन्मप्रमाण पत्र बनाने का खेल शुरू किया था। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि एडीओ पंचायत श्याम सुंदर को मामले की जांच सौंपी है। वह फालिन और गुहिता दसविस्वा के ग्रामीणों से बातचीत करेंगे और बनाए गए फर्जी जन्मप्रमाण तलाशेंगे। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गिरोह में शामिल होने वाले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम भी गांव जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed