{"_id":"5e808dc78ebc3e773f30b089","slug":"cctv-cameras-mathura-news-agr4358314181","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन तोड़ने वालों को सीसीटीवी कैमरों से पकड़ेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन तोड़ने वालों को सीसीटीवी कैमरों से पकड़ेगी पुलिस
विज्ञापन
मथुरा। दोपहर में आवारा घूमने वाले युवक को लठियाता पुलिसकर्मी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन तोड़ने वालों से पुलिस अब और सख्ती से निपटेगी। इसके लिए शहर, दुकानों और प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे बेपरवाह लोगों को चिह्नित करेगी। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी भी करेगी।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन को पांचवां दिन गुजर गया। लॉकडाउन में सड़कों और गलियों में घूमने वाले बेपरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज करकेे कार्रवाई की है। पर इसके साथ ही अब पुलिस शहर, दुकानों और प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद लॉकडाउन तोड़ने वालों को चिह्नित करेगी। इसकी तैयारी भी मथुरा पुलिस ने कर ली है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने ऐसे बेपरवाह लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए सख्ती से निपटने के निर्देश जनपद पुलिस को दिए हैं।
सर्विलांस समेत चार टीमों को सौंपी जिम्मेदारी
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सर्विलांस समेत चार टीमों को इसके लिए लगाया है। इन टीमों को काम केवल सीसीटीवी फुटेज देखकर लोगों को चिह्नित करके थाना पुलिस को ब्योरा सौंपना होगा। उसके बाद थाना पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
बयान
सख्ती से कराएंगे लॉकडाउन का पालन
हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराना जिम्मेदारी पुलिस की है। सीसीटीवी की मदद से लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद ऐसे बेपरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सर्विलांस समेत चार टीमों को लगाया गया है।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी