{"_id":"58e8f8234f1c1b82575b75bb","slug":"cbi-questioning-from-mathura-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने क्राइम ब्रांच की टीम से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई ने क्राइम ब्रांच की टीम से की पूछताछ
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम से पूछताछ की। क्योंकि क्राइम ब्रांच ने जांच भी की थी लिहाजा कितने पर्चे काटे गए और क्या-क्या साक्ष्य जुटाए सभी पर सिलसिलेवार जानकारी की गई।
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पूरे दिन कई बिंदुओं पर पड़ताल की। क्राइम ब्रांच के प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। इनकी टीम ने जो भी जांच की थी उसका पूरा रिकार्ड भी लिया गया। जांच करते वक्त कहां क्या-क्या मिला, इस बारे में भी जानकारी जुटाई गई। तीन घंटे से भी ज्यादा वक्त तक पूछताछ का सिलसिला चला।
बताया जाता है कि सीबीआई एक-एक करके जवाहरबाग से जुड़े सभी विभागों के अफसरों को बुलाएंगे। उद्यान विभाग की टीम से भी पूछताछ की गई है। उद्यान विभाग ने जवाहरबाग के संबंध में जो पत्राचार किया था वह भी सीबीआई ने लिया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से भी इसका रिकार्ड मांगा जा रहा है। रामवृक्ष के खिलाफ अब तक दर्ज किए गए मुकदमों का भी पुलिस से रिकार्ड लिया गया है। जैसे-जैसे सीबीआई की जांच रफ्तार पकड़ रही है अफसरों की धड़कन तेज होती जा रही है।