फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CBI filed charge sheet of jajawahar bagh violence in Ghaziabad court

जवाहर बाग कांड: सीबीआई ने गाजियाबाद कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, मृतकों की संख्या होगी महत्वपूर्ण

Wed, 07 Dec 2022 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

‘अमर उजाला’ ने जवाहर बाग कांड के संबंधित खबरों को अभियान के तहत प्रकाशित किया। मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर सीबीआई गाजियाबाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी खबर की भी पुष्टि हो गई। मंगलवार को सीबीआई के जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दीपक गौड़ ने 770 पेज की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल कर दी।

विज्ञापन
CBI filed charge sheet of jajawahar bagh violence in Ghaziabad court
जवाहर बाग कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जवाहर बाग में अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान दो जून 2016 को हुई वारदात की आखिरकार सीबीआई ने पांच वर्ष बाद सीबीआई अदालत (गाजियाबाद) में चार्ज शीट दाखिल कर दी। अब धीरे-धीरे परतें खुलेंगी कि किस तरह मुख्य अभियुक्त रामवृक्ष यादव ने सौ एकड़ से अधिक में बने जवाहर बाग पर कब्जा कर फौज तैयार कर पुलिस को चुनौती दी थी। किस प्रकार तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, थानाध्यक्ष संतोष यादव समेत 29 लोगों की जान चली गई। हालांकि सीबीआई की रिपोर्ट में मृतकों की संख्या महत्वपूर्ण जानकारी होगी। 
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने जवाहर बाग कांड के संबंधित खबरों को अभियान के तहत प्रकाशित किया। मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर सीबीआई गाजियाबाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी खबर की भी पुष्टि हो गई। मंगलवार को सीबीआई के जांच अधिकारी डिप्टी एसपी दीपक गौड़ ने 770 पेज की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल कर दी। सीबीआई को यह जांच हाईकोर्ट के आदेश पर 2 मार्च 2017 को सौंपी गई थी। सीबीआई की चार-चार टीम पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जमी रहीं और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। सीबीआई प्रत्येक अभियुक्त के घर तक भी गई, यहां तक कि प्रत्येक अभियुक्त के घर पर फोन किया। चार अभियुक्त जेल में ही मर गए थे।
विज्ञापन


अभियुक्तों के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि मरने वालों की संख्या पर सीबीआई की रिपोर्ट वास्तव में देखने वाली होगी। जिस समय पुलिस ने जवाबी हमला किया उस समय जवाहर बाग में करीब 3000 से अधिक लोग थे। उनमें से कुछ लोग तो बाहर आ गए बाकी के लोग कहां गये इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी है। बताया कि वह गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट तक वारदात मे फंसे गरीब मजदूर वर्ग की पैरवी करेंगे। बहुत से अभियुक्त पैरवी करने में सक्षम नहीं हैं। जिन लोगों ने इस केस में सीबीआई के सामने पेश होकर गवाही दी है। अब सीबीआई कोर्ट में गवाही देनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed