{"_id":"66ba7300b46998d4c8093794","slug":"case-registered-against-13-including-bjp-leader-for-land-grabbing-and-demanding-chauth-worth-rs-2-crore-mathura-news-c-369-1-mt11005-117040-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाजपा नेता सहित 13 पर जमीन कब्जाने और दो करोड़ की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाजपा नेता सहित 13 पर जमीन कब्जाने और दो करोड़ की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। छाता थाने में भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी सहित 13 लोगों के खिलाफ दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी ने फर्जी कागजातों के जरिये जमीन कब्जाने और दो करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी से शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। इस प्रकरण के चलते एक बार फिर भूपेंद्र चौधरी सुर्खियों में आ गया है।
सुपीरियर रियलेटर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्रीराम रोड सिविल लाइन, दिल्ली निवासी प्रमोद अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उनकी कंपनी की 0.810 हेक्टेयर भूमि छाता के सेमरी गांव में हाईवे किनारे स्थित है। इस भूमि को फर्जी कूटरचित तरीके से नितिन अग्रवाल पुत्र स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी, फरीदाबाद ने उनकी कंपनी का फर्जी दस्तावेज मनोज नरूला, राधा नरूला, तनू नरूला, निवासीगण एनआईटी फरीदाबाद व बल्केश्वरपुरी निवासी सौरभ विहार, दिल्ली, राकेश भडाना निवासी नगला एन्क्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद व ठाकुरलाल आदि की साजिश से 28 जून 2016 को बैनामा करा लिया।
इसमें भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी और उसके भाई सुशील चौधरी की भूमिका भी रही। इसके बाद फर्जी बैनामे के आधार पर मनोज नरूला व तनु नरूला ने 8100 वर्ग मीटर भूमि के कूटरचित इकरारनामा के जरिये 18 मई 2024 को जयप्रकाश निवासी खरौठ, छाता, भूपेंद्र चौधरी, कन्हैया सिंह निवासी बुखरारी, छाता व सुशील कुमार प्रीतमगढ़, माधुरीकुंड के नाम कृष्ण कुमार उर्फ बौबी निवासी बुखारारी व सुरेंद्र कुमार निवासी खरौठ की साजिश से सब रजिस्ट्रार छाता के यहां भूमि का फर्जी अनुबंध पत्र कब्जा रहित दिखाते हुए करा लिया।
विज्ञापन
बीती 2 जून को सुशील चौधरी व भूपेंद्र चौधरी अपने 40-50 हथियारों से लैस व्यक्तियों को लेकर पहुंचा और भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। बाउंड्री तोड़ने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज की। धमकी दी कि दो करोड़ रुपये चौथ देने पर ही इस भूमि को छोड़ेंगे। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने जांच कराई। इसके बाद इन सभी 13 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे। उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।