फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against three named and four unknown in leopard's murder

तेंदुआ की हत्या में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three named and four unknown in leopard's murder
वृंदावन। पंद्रह दिन पूर्व गांव धौरेरा और अहिल्यागंज के जंगल में जमीन में दफन मिले तेंदुए के शव के मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात पर वृंदावन कोतवाली में वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, पंद्रह दिन बीतने के बाद भी बरेली के आईवीआरआई (इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीटयूट) से तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को दोपहर धौरेरा-अहिल्यागंज के जंगलों में वन्यजीव के आने की सूचना पर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी मेघराज शर्मा वहां पहुंचे थे। वहां उन्हें आरक्षित वन क्षेत्र में एक गड्ढे में दबा हुआ तेंदुए का शव मिली। इस पर जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने जांच के आदेश दिए। इस मामले में वन विभाग ने वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी श्याम ने वृंदावन कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वृंदावन पुलिस ने जांच करने के बाद अहिल्यागंज निवासी बाबूललाल उसके बेटे प्रभु, जग्गे उर्फ जगदीश और चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed