फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case against BJP District President

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Case against BJP District President
मथुरा। पुलिसकर्मियों केगाड़ी रुकवाने से बौखलाकर उन्हें धमकी देने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा और दो अज्ञात के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने वीडियो की सत्यता के लिए सीओ प्रवीण मलिक को जांच सौंपी थी। सीओ की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

24 जनवरी की रात भाजपा जिलाध्यक्ष गाड़ी से वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल के पास से गुजर रहीं थी। तभी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के वक्त उनकी गाड़ी को रुकने का इशारा किया। इससे जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद लोगों ने पुलिस के जवानों से बोला कि नौकरी कर ले चुपचाप। जब वह बोला कि नौकरी तो कर ही रहा हूं। इस पर बौखलायी भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने दबंगई दिखाते कहा था कि ‘चुप हो जा वरना अभी तेरी वर्दी उतरवा दूंगी।
विज्ञापन

एक शब्द भी बोला तो समझ लेना।’ यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुई। इसके बाद चुनाव आयोग तक यह मामला पहुंच गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दीपेंद्र सिंह ने वृंदावन कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने से संबंधित मुकदमा आईपीसी की धारा 353, 504 के तहत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें गाड़ी में सवार उनके साथ 2 अज्ञात लोग भी शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई न करने पर विपक्ष के लोग पुलिस व प्रशासन पर बचाने के आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed