{"_id":"6a5483444764f4d6750eca20","slug":"car-turns-into-fireball-on-yamuna-expressway-family-escapes-by-jumping-out-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर धूं-धूंकर जली कार, मुसीबत में पड़ गया पूरा परिवार; कूदकर बचाई जान
Mon, 13 Jul 2026 11:48 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:48 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर क्षेत्र के पास चलती डस्टर कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कार सवार परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कार और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। आग ने जैसे ही कार को आगोश में लिया, तो उसके अंदर सवार परिवार के होश उड़ गए। कार को रोकने तक का मौका नहीं मिला। परिवार के सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
Trending Videos
दिल्ली के विकासपुरी के रहने वाले तरुण अरोड़ा अपनी पत्नी ज्योति और परिवार की अन्य सदस्य मन्नत अरोड़ा के साथ कार से रविवार को आगरा गए थे। देर रात आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली वापस लौट रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 2 बजे जैसे ही सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन-84 नगला बरी के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक कार में सार्टसर्किट से आग लग गई।
ये भी पढ़ें - पति की नीच हरकत: पत्नी का कराया गर्भपात, इसलिए अश्लील तस्वीरें कर दीं वायरल, ससुराल वालों को भी न आई शर्म
विज्ञापन
कार में आग लगी देख कार सवारों में चीख पुकार मच गई। जैसे तैसे कार से कूद कर जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कार में लगी आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार में रखे कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी के कोई चोट नहीं लगी। सुरीर पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कार को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
ये भी पढ़ें - UP: इंसुलिन इंजेक्शन में भी हो रहा ये खेल, औषधि विभाग ने यहां फिर मारा छापा; 14 फर्म संचालकों पर प्राथमिकी