फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car rams into parked vehicle from behind on expressway, 3 friends dead, 2 critical

Mathura News: एक्सप्रेसवे पर कार खड़े वाहन में पीछे से घुसी, 3 दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Car rams into parked vehicle from behind on expressway, 3 friends dead, 2 critical
राया (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 110 पर सोमवार सुबह आगरा से दिल्ली की ओर जा रही कार खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से उनकी हालत गंभीर होने पर सिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इधर, मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी तो वह मथुरा पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के द्वारका मोड़ निवासी अंकित पिता को छोड़ने के लिए आजमगढ़ गया था। कार में उसके दोस्त विजय विहार रोहिणी दिल्ली निवासी पंकज वर्मा (24), बिहार के दरभंगा स्थित अरेला निवासी भावेश (24), बिहार के सारन रसूलपुर निवासी निर्मल (20) तथा रोहित साथ थे। अंकित के भाई की कार को भावेश चला रहा था।
विज्ञापन


सभी सोमवार की सुबह बनारस से दिल्ली जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रोला में पीछे से उनकी कार घुस गई। दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला। पंकज वर्मा, भावेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंकित और निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंकित को कुछ देर के लिए होश आया, लेकिन निर्मल की हालत काफी खराब है। हादसा किस कारण से हुआ इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। दोनों के होश आने के बाद ही पता चलेगा कि हादसे का कारण क्या था।


सभी दोस्त दिल्ली विवि से कर रहे थे ग्रेजुएशन
थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों दोस्त दिल्ली के स्वरूप नगर में एक साथ रहते थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। भवेश और पंकज संस्कृत से ग्रेजुएशन कर रहा था और उसकी ग्रेजुएशन का यह अंतिम वर्ष था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed