फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car overturns uncontrollably, one dead

कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
Car overturns uncontrollably, one dead
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को करीब तीन बजे हरियाणा के नुहूं जनपद के गांव उजीना निवासी आकाश (21) साथी अरुण, शिवा, ऊधम, केशव, टीकम के साथ गांव औधूता, मथुरा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कार को आकाश चला रहा था। बठैनगेट फ्लाई ओवर से नीचे उतरते समय कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार को बृज नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने कार सवार आकाश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार सवार टीकम, केशव की हालत चिंता जनक बताई जा रही। अरुण, शिवा को मामूली चोट आयी है। प्रभारी निरीक्षक एसके तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed