फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Capacity of 4 Power Stations in Kosikalan Enhanced

Mathura News: कोसीकलां में 4 बिजली घरों की क्षमता बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Capacity of 4 Power Stations in Kosikalan Enhanced
कोसीकला। गर्मी में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने के लिए निगम ने तहसील क्षेत्र के चार बिजली घरों की क्षमता वृद्धि की है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बृहस्पतिवार शाम को इनका विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। सरकार एक ओर नए बिजली घर स्थापित कर रही है तो दूसरी ओर पुराने बिजली घरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। नई लाइनें बिछाने, खराब ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने और नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिपुरा, कोटवन और छाता के बिजली घरों की क्षमता वृद्धि इस दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि हरिपुरा स्थित बिजली घर की क्षमता 10 एमवीए से बढ़ाकर 15 एमवीए, कोटवन की क्षमता 20 से बढ़ाकर 25 तथा छाता तहसील के बिजली घर की क्षमता 5 से बढ़ाकर 10 एमवीए, यूपीएसआईडीसी की क्षमता 5 से 10 एमवीए कर दी गई। इसके अलावा कोसी एवं छाता में 165 किलो मीटर एबीसी लाइन व 9285 पोल बदले गए हैं। 116 नए ट्रांसफार्मर लगाकर 274 की क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, अधीक्षण अभियंता एसपी पांडे, अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह, एसडीओ रवि रंजन, सर्वज्ञ श्रीवास्तव, जेई रोहित वर्मा, हरी सिंह पटेल, जयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरी सिंह और मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed