फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cantolment, aria, chhavni parishad, mathura, public problem

कड़ी पाबंदी से बसंतर मार्ग के लोग परेशान, खान-पीन को मोहताज

Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
cantolment, aria, chhavni parishad, mathura, public problem
बसंतर मार्ग वेलफेयर एसोसिएशन के लोग छावनी परिषद कार्यालय पर पार्षद सुभाष यादव के नेतृत्व में प्? - फोटो : MATHURA
मथुरा। अनलॉक-3 में बसंतर मार्ग के लोग काफी परेशान हैं। इसका आरोप यहां के लोग सेना पर लगा रहे हैं। आरोप है कि सेना के क्षेत्र में पाबंदी लगा रखी है, जबकि स्कूल, मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारा और सरकारी कार्यालय भी यहां हैं। यहां के लोगों ने छावनी परिषद के अफसर और डीएम से पाबंदी हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक-3 चालू है। बावजूद बसंतर पार्क के वाशिंदों को अभी तक राहत नहीं मिल सकी है। सोमवार को यहां के लोग अपने हक के लिए छावनी परिषद के कार्यालय पहुंचे। यहां पर अफसरों के सामने हो रही ज्यादतियों के बारे में बताया। कहा कि लोग खाने-पीने की चीजों के किए मोहताज हो गए हैं। केवल फैज-ए-आम का रास्ता खुला हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन तो हो रहा है, पर पूछताछ ऐसे की जा रही कि कोई अपराध कर दिया हो।
विज्ञापन

छावनी परिषद के अफसरों और डीएम को ज्ञापन देकर सिविलियन मार्गों को खोलने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में छावनी परिषद के सभासद सुभाष यादव, विष्णु सैनी, माधव उपमन्यु, संजय पाठक, सीए अभिषेक गर्ग, नरेंद्र यादव, राघव उपमन्यु, जेपी कपूर, ज्ञानेंद्र चौधरी, दीनू चौधरी, शरद मल्होत्रा, पूरन सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed