फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Canter bad, vehicles kept crawling in jam for 5 hours

Mathura News: कैंटर खराब, 5 घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Canter bad, vehicles kept crawling in jam for 5 hours
चौमुंहा(मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संजय कॉलेज के पास रविवार सुबह १० बजे कैंटर खराब होने जाम लग गया। यह स्थिति दोपहर 3 बजे तक रही। कैंटर सही होने के बाद ही आवागमन सही हुआ। इस बीच वाहन मार्ग पर रेंगते नजर आए। मौके पर पहुंची पुलिस निरीक्षण कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय चौमुंहा हाईवे स्थित संजय कॉलेज के पास पहुंचने से पहले कैंटर की कमानी टूट गई। जिससे कैंटर बीच हाईवे पर रुक गया। सूचना पर जैंत पुलिस व एनएचएआई की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने कैंटर को हटाने के लिए क्रेन बुलाई। कमानी टूटी होने की वजह से वह आगे नहीं बढ़ सका। ऐसे में जैंत पुलिस वापस लौट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी शाहिद खान ने बताया कि कैंटर कमानी टूटने की वजह से बीच हाईवे पर खड़ा हो गया। कैंटर मालिक से संपर्क किया गया। उसने हाईवे से क्रेन से कैंटर हटाने से मना कर दिया। कैंटर के चालक व खलासी मैकेनिक को बुलाकर कमानी ठीक करने लगे रहे। तब जाकर कैंटर हाईवे से हट सका। जैंत थानाध्यक्ष ने बताया कैंटर को थाने पर लाकर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

एक किलोमीटर चलने में लग गए दो घंटे
गोवर्धन। नीमगांव रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार सुबह १० बजे जाम लग गया। इससे बरसाना-गोवर्धन रोड पर क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गई। सूचना पर थाना गोवर्धन से पहुंचे दो एसआई व पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए खसी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर दोपहर करीब दो बजे यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान नीमगांव रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित बाईपास तक आने में करीब दो घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन बरसाना रोड पर रेलवे फाटक से चंद दूरी पर ही आउटर बाईपास डीग व मथुरा छटीकरा जाने के लिए बना है। कस्बे में वाहन प्रतिबंधित होने के कारण वाहन अब यही से निकलते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे से ट्रेन के जाने के बाद जाम लग गया। अमृतसर से बरसाना गोवर्धन दर्शन करने आए डॉक्टर जगदीश गोस्वामी ने बताया कि जाम में उनकी कार फंस गई थी। नीमगांव फाटक पार कर बाईपास आने में ही करीब दो घंटे लग गए। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने के साथ ही

यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए।
जयपुर के चोमू से श्रद्धालुओं को बस से बरसाना दर्शन करवा कर वापस जाते समय बनवारी लाल की बस जाम में फंस गई। उन्होंने बताया कि फाटक पर ओवरब्रिज होता तो जाम नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed