{"_id":"695c0d6ed99e7b7a4f0efb0f","slug":"businessman-and-leader-ganesh-pehlwan-attacked-in-a-life-threatening-incident-mathura-news-c-412-1-mt21005-4001-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: व्यापारी नेता गणेश पहलवान पर जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: व्यापारी नेता गणेश पहलवान पर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन
गोवर्धन। कस्बे में देर रात व्यापारी नेता गणेश पहलवान पर अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बीकानेरी धर्मशाला के पास उस समय हुई, जब वे रात करीब 11:30 बजे अपने घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आए एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके पर खड़ी बाइक लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद