{"_id":"63fbc378bb81871607067bf3","slug":"bus-overturns-after-colliding-with-divider-three-killed-40-injured-2023-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura : यमुना एक्सप्रेसव पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura : यमुना एक्सप्रेसव पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत, 40 घायल
Mon, 27 Feb 2023 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 04:18 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस रविवार रात करीब 11.30 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस रविवार रात करीब 11.30 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए, जिन्हे मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 88 के नजदीक हुआ। हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों को संभाला। हादसे के कारण मौके पर देर रात तक लंबा जाम लग गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के नरेला से बस रवाना हुई थी, जो बिहार में दरभंगा जा रही थी। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में काम करने वाले लोग करीब नौ बजे बस में सवार हुए थे। हादसे के वक्त सभी लोग नींद में थे, लेकिन बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। आगरा की ओर जा रही शिव प्रकाश ट्रेवल्स की बस पहले डिवाइडर से टकराई और पलट गई।
विज्ञापन
सूचना पर सुरीर पुलिस के अलावा आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह और सीओ रविकांत पाराशर मौके पर पहुंचे और अपने निर्देशन में घायलों व हताहतों को उपचार के लिए रवाना करवाया।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर जाम
बस पलटने से नोएडा से आगरा लाइन पूरी तरह जाम हो गई। ऐसे में क्रेन मंगवाकर बस को साइड में करवाने के प्रयास रात 12 बजे तक जारी थे। मौके पर लोगों की भी भारी भीड़ जुट गई, जिससे बचाव कार्य में व्यवधान आया।