{"_id":"69917c04c66d8d7d250b5ee9","slug":"bus-full-of-pilgrims-went-out-of-control-and-hit-tree-in-mathura-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मच गई चीखपुकार; तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मच गई चीखपुकार; तीन महिलाएं घायल
Sun, 15 Feb 2026 01:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:26 PM IST
सार
बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। बस वृंदावन से बरसाना की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन से बरसाना दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस राल क्षेत्र में शिवाय रेस्टोरेंट के समीप एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार तीन महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार दोपहर बस श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन से छटीकरा राधाकुंड रोड से बरसाना की ओर जा रही थी। बस को सहारनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित निवास कैंप निवासी सतीश पुत्र रामकुमार चला रहा था। जैसे ही बस राल स्थित शिवाय रेस्टोरेंट के सामने पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों की पहचान गौरी (30 वर्ष) पत्नी शिवम, सविता (28 वर्ष) पत्नी अश्वनी, मेनका (27 वर्ष) पत्नी राजीव के रूप में हुई। सभी घायल महिलाएं ग्राम तबरकपुर, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।