फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bullets

कमेंट करने पर विकास नगर में दो पक्ष भिड़े, चलीं गोलियां

Mon, 27 Jul 2020 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Bullets
गोली कांड के बाद देर रात विकास नगर के लोगों से पूछताछ करते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर - फोटो : MATHURA
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की विकास नगर कॉलोनी मेें कमेंट करने पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। वहीं, मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर कॉलोनी निवासी विष्णु और जीतू की आपस में दोस्ती थी। विगत दिनों किन्हीं कारणों से दोस्ती में दरार पड़ गई और एक दूसरे से दुश्मनी मानने लगे। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे विष्णु आदि कॉलोनी मेें एक दुकान पर खड़े थे। वहां जीतू भी पहुंच गया। जीतू का आरोप है कि विष्णु ने उस पर कुछ कमेंट कर दिया। जिसका उसने जवाब दिया और दोनों मेें मारपीट हो गई।
विज्ञापन

इस मारपीट के बाद जीतू ने विष्णु को देख लेने की धमकी दी और कुछ देर बाद दोनों पक्षों के और लोग एकत्रित हो गए और फिर से मारपीट हुई। इसी दौरान जीतू और उसका साथी घर की छत पर चढ़ गया और उसने विष्णु के घर की छत पर बैठे उसके पिता पुरुषोत्तम पर गोली चला दी। गोली पुरुषोत्तम के सीने में लगी। चीख पुकार सुनकर वहां पर विष्णु का साथी भोली पहुंचा तो जीतू ने उसको भी अपना निशाना बनाया और गोली चला दी। विष्णु के पेट में एक तरफ गोली लगी। घायल पुरुषोत्तम को नयति अस्पताल ले गए जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि विष्णु को घर भेज दिया। इससे पहले हुई मारपीट में विष्णु, खूबीराम और लोकेश के भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमला करने वाले युवक जीतू और प्रभात को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन से आपस में तनातनी चल रही थी। रविवार को पहले मारपीट हुई। उसके बाद एक पक्ष ने हमला कर दिया। हमलावर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले थी दोस्ती अब बन गए जान के दुश्मन
जीतू और विष्णु के मकान विकास नगर में एक-दूसरे से सटे हैं। कुछ दिन पहले तक दोनों गहरे दोस्त थे। अचानक किसी बात को लेकर दोनों अलग-अलग हो गए और आपस में दुश्मनी मानने लगे। हमलावर जीतू का आरोप है कि विष्णु से जब से वह अलग हुआ है वह उस पर कमेंट करता था। जिसे वह कई दफा सहन किया विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता था। दोनों पक्षों तनाव इतना बढ़ गया कि रविवार को वारदात का रूप ले लिया। वहीं पुलिस तलाश कर रही है कि जीतू पर असलहा कहां से आया।
पहले भी फायरिंग कर चुका है जीतू
जीतू और विष्णु दोस्त थे तो किसी मामले में जीतू ने फायरिंग की थी लेकिन उस समय वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जीतू ने पहले भी एक स्थान पर फायरिंग की थी, उस समय कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।

नयति के बाहर भी कर दिया हमला
विष्णु आदि जब पुरुषोत्तम को लेकर नयति गए थे तब हमलावर पक्ष वहां भी पहुंच गया और हमलावर हो गया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने उसे जीतू को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार जीतू की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है लेकिन पुलिस द्वारा फिर भी उसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed