{"_id":"14d6b572d97231ca48b666ad2496cf84","slug":"bull-disturbed-eid-cellibration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं फेल, नमाजियों के बीच घुसा सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं फेल, नमाजियों के बीच घुसा सांड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ईद की नमाज के लिए की गई प्रशासन की व्यवस्थाएं धरी रह गईं। डीग गेट स्थित शाही ईदगाह पर शनिवार को ईद की नमाज पूरी होते ही एक गाय और एक सांड़ नमाजियों की भीड़ में घुस गया। इससे हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बमुश्किल स्थिति काबू में की।
ईद-उल-फितर की नमाज शनिवार को सुबह 9 बजे शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हुई थी। डीग गेट से कोतवाली रोड पर 400 मीटर दूर तक नमाजी लाइन लगाकर नमाज अदा कर रहे थे। करीब 9:30 बजे नमाज पूरी होने पर सभी आपस में ईद की मुबारकबाद देने लगे। कुछ नमाजी वापस जाने लगे। डीग गेट और आसपास इलाके में कनात लगाकर बंद कराई गई गलियों की कनात को प्रशासनिक अधिकारियों ने खुलवा दिया था।
इन गलियों पर नगरपालिका कर्मियों के साथ सिविल डिफेंस के लोग तैनात थे। इस दौरान डीग गेट स्थित होटल काले की ओर एक गली से एक सांड़ दौड़ता हुआ आया और गले मिल रहे लोगों की भीड़ में घुसने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सड़क किनारे होटल हिंदुस्तान की ओर दौड़ा दिया। सांड़ के घुसने पर नमाजियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक गाय भी वहां आ गई। इससे अव्यवस्था फैल गई। इसके बाद नमाजियों ने डीग गेट चौकी पर बैठे डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों से बदइंतजामी की शिकायत की।
विज्ञापन
आठ थानों की पुलिस, पीएसी रही तैनात
मथुरा। शाही ईदगाह पर नमाज के दौरान नमाजियों की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की ओर से गलियों को कनात लगाकर बंद कराने, चटाई बिछाने और सफाई आदि का इंतजाम कराया गया। सुरक्षा के लिए आठ थानों की पुलिस, रिजर्व पुलिस लाइन, क्यूआरटी, एक्शन मोबाइल और तीन कंपनी पीएसी के जवान तैनात थे। सुरक्षा इंतजामों पर एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन धीरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त जयशंकर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ रिफाइनरी राजेश सोनकर नजर बनाए रहे।