फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bulandshahr and Aligarh gang suspected

बुलंदशहर और अलीगढ़ के गैंग पर शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr and Aligarh gang suspected
मथुरा। सुरीर के लोहई मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी से ५७ सिलिंडर की लूट के खुलासे में जुटी पुलिस टीमों को बुलंदशहर और अलीगढ़ के गैंग पर शक है। इन दोनों स्थानों पर पुलिस की दो टीमों ने डेरा डाल दिया है, वहीं शक के आधार पर सात लोगों को भी उठाया है। पुलिस इन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

१२ अक्तूबर की देर रात लोहई मार्ग पर कारेलाल की इंडेन गैस एजेंसी पर मां और बेटे को बंधक बनाकर ५७ सिलिंडर की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया था। पुलिस की शुरूआती जांच में अलीगढ़ और बुलंदशहर का गैंग रडार पर आया है। हालांकि पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग शहरों में डेरा डाल दिया है। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने शक के आधार पर सात संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें इनसे पूछताछ कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सात संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। डकैती कही वारदात में शामिल गैंग बुलंदशहर या फिर अलीगढ़ का हो सकता है। शक के आधार पर पुलिस की दो टीमों को अलग-अलग इन शहरों में भेजा गया है। जल्द ही डकैती की वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed