फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP released the list of candidates from the five assembly seats of Mathura

बसपा ने जारी की मथुरा की पांचों विधानसभा सीट से प्रत्याशियों की लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
BSP released the list of candidates from the five assembly seats of Mathura
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी ने मथुरा की पांचों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उन्हीं को मौका दिया है, जिन्हें पिछले दिनों पार्टी की ओर से विधान सभा का प्रभारी बनाया गया था। कुछ पुराने व कुछ नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। मांट विधानसभा से फिर से श्याम सुंदर शर्मा पर भरोसा जताया गया है।
विज्ञापन

वह आठ बार से लगातार विधायक हैं। इसके अलावा गोवर्धन से राजकुमार रावत पर दांव खेला है। वह भी पुराने खिलाड़ी हैं। दो बार विधायक रह चुके हैं। मथुरा, छाता और बलदेव से चुनाव मैदान में आए चौधरी जगवीर, सोनपाल और अशोक कुमार के लिए राजनीति तो नई नहीं हैं। लेकिन यह तीनों ही प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन

मांट से श्याम सुंदर शर्मा बने उम्मीदवार
मांट। बसपा ने मांट विधानसभा से फिर एक बार आठ बार के विधायक श्याम सुंदर शर्मा पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। श्याम सुंदर मांट विधानसभा से 1989 से आज तक विधायक हैं। 2012 में रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने हराया था लेकिन एक माह बाद जयंत चौधरी ने इस्तीफा दे दिया था। श्याम ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह फिर एक बार मांट विधानसभा में जीत हासिल करेंगे। मालूम हो कि श्याम सुंदर विभिन्न पार्टी से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन से राजकुमार रावत
गोवर्धन। गोवर्धन से बसपा ने राजकुमार रावत को प्रत्याशी घोषित कर बड़ा दांव खेला है। राजकुमार का गोवर्धन क्षेत्र से अबकी बार तीसरा चुनाव है। वर्ष 2012 में बसपा से चुनाव में विजयी हुए। इससे पहले वह बलदेव विधान सभा से विधायक चुने थे। 2017 में गोवर्धन से बसपा से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के कारिंदा ने जीत हासिल कर राजकुमार रावत को हराया था। राजकुमार रावत बलदेव के लोहवन गांव के रहने वाले है। उन्होंने कहा कि गिरिराज प्रभु की कृपा और क्षेत्र की सम्मानित सरदारी के आशीर्वाद से फिर एक बार मौका मिला है।
मथुरा से चौधरी जगवीर प्रत्याशी
मथुरा। मथुरा विधानसभा सीट से बसपा ने रिटायर्ड फौजी चौधरी जगवीर को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वर्ष 2013 में फौज से रिटायर्ड होने के कुछ समय बाद बसपा से जुड़े चौधरी जगवीर की मां अंगूरी देवी औरंगाबाद से दो बार प्रधान रह चुकी हैं। अपनी मां से मिली राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए उन्होंने बसपा में मथुरा विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया। पार्टी ने भी उन्हें निराश ना करते हुए प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने बताया कि लोगों का आर्शीवाद मिला तो जनता की सेवा करेंगे।
सोनपाल छाता से प्रत्याशी
मथुरा। बसपा प्रत्याशी ठाकुर सोनपाल सिंह ने अपना राजनीतिक करियर छाता तहसील के ग्राम अहोरी से ग्राम प्रधान से शुरू किया था। 5 साल ग्राम प्रधानी करने के बाद उन्होंने छाता तहसील में अपनी वकालत की प्रैक्टिस शुरू की। 2021 के मथुरा जिला पंचायत चुनावों में वार्ड नंबर 16 से पत्नी त्रिवेणी देवी को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया। त्रिवेणी देवी ने लगभग 9000 के करीब वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरा करेंगे।

अशोक को बलदेव से
बलदेव। अशोक कुमार सुमन एडवोकेट बलदेव से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। अशोक मूल रूप से मथुरा के मधुबन एंक्लेव निवासी हैं। शुरू से ही बसपा से जुड़े हुए हैं और वकील के रूप में कार्यरत हैं। बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए हर वर्ग की समाज सेवा व सहायता की है। अशोक ने बताया कि हर क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराना लक्ष्य है। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना उनकी समस्याओं को सुनना उनकी समस्याओं का निवारण कराना ध्येय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed