फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSP devises booth-level strategy for 2027 election

Mathura News: बसपा ने छाता में 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर पर रणनीति बनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
BSP devises booth-level strategy for 2027 election
छाता। बसपा ने 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है। रविवार को छाता की बॉबी वाटिका में समीक्षा बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में आगरा मंडल प्रभारी सुशील कुमार भंडारी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भंडारी ने जोर दिया कि मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक सुरक्षित ले जाने वाली टीम ही पार्टी की असली ताकत है। अगर बूथ की बुनियाद मजबूत होगी, तभी जीत का रास्ता साफ होगा। बसपा कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से बात की।
विज्ञापन

उन्होंने 2027 में बसपा सरकार बनाने के लिए सक्रियता से काम करने को कहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कर्दम, जिला उपाध्यक्ष नवल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष दिलीप तंवर, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन उर्फ कान्हा, सुरेश बाबू, गोवर्धन सिंह, डॉ. भगवान सिंह, डॉ. गिरधर सिंह निर्गम, मास्टर मोहर सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed