फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BSA found schools closed During inspection of primary and pre-secondary schools in Mathura

Mathura: प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे बीएसए, बंद मिले स्कूल; रोका सभी का वेतन

Sun, 03 Mar 2024 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 07:47 PM IST
सार

बलदेव व नौहझील विकास खंड के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बीएसए पहुंचे। इस दौरान उन्हें स्कूल बंद मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
BSA found schools closed During inspection of primary and pre-secondary schools in Mathura
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बलदेव व नौहझील विकास खंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शनिवार को निरीक्षण किया गया। इसमें कुछ विद्यालय स्कूल समय में बंद मिले तो कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित भी मिले। इनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बीएसए सुनील दत्त ने बलदेव के महावन संविलियत विद्यालय एवं प्रावि महावन का निरीक्षण किया। यहां स्टाफ उपस्थित था, लेकिन नामांकन के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं नौहझील ब्लॉक के प्रावि एवं उच्च प्रावि मुसमुना में 2:45 बजे निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालय बंद मिले। सभी स्टाफ का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


उप्रावि दौलतपुर नौहझील में 2:15 बजे 10 के सापेक्ष सिर्फ प्रभारी प्रधानाध्यपक उपस्थित मिले। स्कूल की छुट्टी भी कर दी गई थी। हालांकि इनमें से एक शिक्षक प्रशिक्षण पर और दो शिक्षिकाएं अवकाश पर अंकित थे। अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप्रावि जफरपुर नौहझील 2:55 बजे बंद मिला। समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं उप्रावि भैरई नौहझील में इंचार्ज प्रधानाध्यापक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। दोनों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed