{"_id":"659e9c8c2e529a1d110723f9","slug":"bsa-college-students-will-get-employment-along-with-education-mathura-news-c-369-1-mt11003-6803-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीएसए कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगा शिक्षा के संग रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीएसए कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगा शिक्षा के संग रोजगार
विज्ञापन
मथुरा। अब बीएसए कॉलेज के विद्यार्थियों को शिक्षा के संग रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए महाविद्यालय को देश की प्रसिद्ध आईटी कंपनी इंफोसिस की उन्नति फाउंडेशन का साथ मिला है। इसके माध्यम से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पहले प्रशिक्षण और फिर रोजगार दिलाने में मदद की जाएगी।
बीएसए कॉलेज से न सिर्फ रोजगारपरक पाठ्यक्रम जैसे बीबीए, बीसीए, बीई कॉम, बीटेक आदि करने वाले विद्यार्थियों वरन अब पारंपरिक पाठ्यक्रम जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी आदि करने वाले छात्र-छात्राओं को भी रोजगार मिलने की संभावनाएं लगभग बराबर होंगी। इसके लिए महाविद्यालय को उन्नति फाउंडेशन (इंफोसिस) के माध्यम से प्रयास किए जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन की मदद से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को एक माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कार्य जीवन, कार्य वातावरण और साक्षात्कार कौशल का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में रोजगार क्षमताओं एवं आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। बताया कि प्रशिक्षण देने से पूर्व प्रशिक्षक डॉ. रश्मि अग्रवाल ने खुद बेंगलुरू जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
डॉ. रश्मि अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को उन्नति फाउंडेशन (इंफोसिस) द्वारा प्रमाणपत्र और चयनित विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में डॉ. एसके रॉय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. एसके कटारिया, डॉ. मधु त्यागी, डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. शैफाली भारद्वाज, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. खुशवंत सिंह, डॉ. बीके गोस्वामी, डॉ. यूके त्रिपाठी और डॉ. संघर्ष राठौर का भी सहयोग लिया जाएगा।