फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brutal Murder of a Teenager

Mathura News: किशोर की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brutal Murder of a Teenager
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में माल गोदाम के निकट रेलवे यार्ड में 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरा, गले के साथ-साथ प्राइवेट पार्ट में भी चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किशोर की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या की गई है। पुलिस की चार टीमें घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हैं। पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह पुलिस सूचना मिली कि माल गोदाम के निकट रेलवे यार्ड में एक किशोर का शव पड़ा है। हाईवे थाने की पुलिस ने शव बरामद कर उसकी शिनाख्त में जुट गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन लोगों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले में जुट गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed