फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brutal Murder in Mathura: Youth’s Body Found Floating in Canal

UP: मथुरा में युवक की हत्या...नहर में उतराता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 19 Dec 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 01:02 PM IST
सार

मथुरा में युवक की हत्या की वारदात  से सनसनी फैल गई। इस हत्याकांड के बाद वो युवक फरार है, जिसके साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

 

विज्ञापन
Brutal Murder in Mathura: Youth’s Body Found Floating in Canal
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र गांव उसपार में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव नहर में पानी में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र गांव उसपार शुक्रवार सुबह नहर की पटरी के पास पानी में 28 वर्षीय मुकेश पुत्र वेदो का शव उतराता मिला। सूचना मिलते ही है पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मुकेश बीती शाम धर्मेन्द्र नाम के युवक के साथ था। उसकी लाश मिलने के बाद से वो फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ रिफायनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed