{"_id":"656dced247bab598e20b808a","slug":"bride-absconded-after-giving-intoxicants-to-her-family-in-mathura-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद घंटों की दुल्हन: रात में घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई रफूचक्कर, रुपये लेकर हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद घंटों की दुल्हन: रात में घरवालों को नशीला पदार्थ खिलाकर हुई रफूचक्कर, रुपये लेकर हुई फरार
Mon, 04 Dec 2023 06:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:36 PM IST
सार
मथुरा में शादी के बाद रात में दुल्हन अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि वर पक्ष ने एक लाख रूपये में सोनभद्र की युवती से शादी तय की। एक लाख रुपये एक रिश्तेदार के माध्यम से दुल्हन पक्ष को दिए गए थे।
विज्ञापन
दुल्हन फरार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
मंदिर में बने मंडप के नीचे सात फेरे के बाद दुल्हा और दुल्हन ने एक-दूसरे से वचन लेते हैं। दोनों उन वचनों को निभाने की कसम भी खाते हैं। इसके बाद अन्य रस्मों को निभाकर दुल्हन अपने ससुराल घर के लिए परिजनों के साथ मंदिर से विदा हो गई। दुल्हन पति के घर पहुंची तो वहां खुशिखां आ गईं, लेकिन चंद घंटों बाद रात गुजरी तो नई नवेली दुल्हन अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
सौंख कस्बा में रहने वाले एक युवक ने अपने सगे-संबंधियों से अपनी शादी की चर्चा की। युवक के एक रिश्तेदार ने बिचौलिया बनकर सोनभद्र जनपद की एक युवती से उसकी मुलाकात कराई और युवक-युवती ने अपनी शादी की बात की। बातचीत के बाद दोनों राजी हो गए। इसके बाद शनिवार की शाम को कस्बा के एक मंदिर दोनों ने दुल्हा-दुल्हन बने और मंडप के नीचे सात फेरे लेने के बाद एक-दूसरे के वरमाला पहनाकर शादी रचाई। सात जन्मों तक साथ जीने की कसमें खाईं।
विज्ञापन
इसके बाद उसी रात को दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक के परिजनों को खिला दिया, जिससे घर के सभी लोग गहरी नींद में सो गए। रात को दुल्हन अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। जब परिजन सुबह उठे तो दुल्हन और उसके साथ आए परिजन दिखाई नहीं दिए। इसके बाद घर वालों दुल्हन की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित के रिश्तेदार के भाई ने सोनभंद्र की युवती से वरमाला डलवाकर शादी कराई थी। युवती सुबह अपने परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने दुल्हन की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नही चल सका। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि वर पक्ष ने एक लाख रूपये में सोनभद्र की युवती से शादी तय की। एक लाख रुपये एक रिश्तेदार के माध्यम से दुल्हन पक्ष को दिए गए थे।