{"_id":"672923d5752eeaa8df080594","slug":"breathing-is-in-dangeraqi-reached-170-4-days-after-diwali-mathura-news-c-369-1-mt11009-120292-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सांसें आफत में...दिवाली के 4 दिन बाद एक्यूआई 170 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सांसें आफत में...दिवाली के 4 दिन बाद एक्यूआई 170 पहुंचा
विज्ञापन
मथुरा। विभाग ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिवाली पर व्यापक व्यवस्था की थी लेकिन दिवाली के जश्न के आगे सारे इंतजाम बेअसर साबित हो रहे हैं। चार दिन में वायु गुणवत्ता स्तर 170 तक पहुंच गया है।
इस बार दो दिन 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को दिवाली का जश्न मनाने वालों ने जमकर आतिशबाजी की। ऐसे में शहर का प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इसका असर लोगों पर पड़ने लगा है। प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बीमारी से ग्रसित लोगों पर असर ज्यादा पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता स्तर 100 से अधिक होने पर स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालता है।
ओपीडी में बढ़ रहे सांस के मरीज
जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि महेश्वरी के अनुसार, प्रदूषण का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और खासकर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। उनका कहना है कि प्रदूषण से खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रॉनिक ऑबस्ट्रेक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों से पहले से ही पीड़ितों की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका रहती है। अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की धीरे-धीरे संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
अगले दो दिन एक्यूआई बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अधिकारी राजवीर सिंह का कहना है कि अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री बना रहेगा। यह 2-3 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 13-18 डिग्री के बीच बना रहेगा। 5 नवंबर से हवाओं की रफ्तार 5 से 15 किमी तक रह सकती हैं। इससे दिन के समय आसमान साफ रहेगा। दिल्ली की ओर से आ रहीं हवाओं के कारण दो दिन और एक्यूआई बढ़ने की संभावना है।
-बीते एक सप्ताह का वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिन-एक्यूआई
मंगलवार-101
बुधवार-93
बृहस्पतिवार-100
शुक्रवार-159
शनिवार-148
रविवार-156
सोमवार-170
दिवाली के 4 दिन बाद एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी चिंता की बात नहीं है। बोर्ड ने पहले ही संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर अवगत करा दिया था। -पंकज यादव, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी