फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj Welcomes Spring with Fag Mahotsav: 40-Day Holi Celebrations Begin in Barsana and Nandgaon

Holi 2026: वसंत के साथ 40 दिवसीय होली उत्सव का बरसाना में गडे़गा ढांडा, जानें कब है विश्व प्रसिद्ध लठामार होली

Fri, 23 Jan 2026 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 Jan 2026 12:16 PM IST
सार

बरसाना-नंदगांव में वसंत पंचमी पर अनूठे उत्सव होली की शुरुआत होने जा रही है। इसी दिन से ब्रज के सभी मंदिरों में अबीर-गुलाल उड़ने लगेगा। 40 दिवसीय होली के उत्सव में लाखों लोगों की मौजूदगी भगवान की जन्म और लीला स्थलियों में नजर आएगी।

विज्ञापन
Braj Welcomes Spring with Fag Mahotsav: 40-Day Holi Celebrations Begin in Barsana and Nandgaon
ब्रज की लठमार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राधारानी की नगरी बरसाना में शुक्रवार को ऋतुराज वसंत के आगमन के साथ फाग महोत्सव का विधिवत आरंभ होगा। श्रीजी मंदिर और नंदगांव के ठाकुर मंदिर में राधा कृष्ण के चरणों में गुलाल अर्पित कर 40 दिवसीय होली उत्सव का ढांडा गडे़गा। इसके साथ ही ब्रज की गलियों में फाग की तान, मंदिरों में समाज गायन और आंगनों में रंग की बयार बहने लगेगी। जग होरी ब्रज होरा की परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठेगी।
विज्ञापन


वसंत पंचमी से बरसाना और नंदगांव में प्रेममयी होली का शुभारंभ किया जाता है। इस दिन राधारानी और कृष्ण कन्हैया को गुलाल और कुमकुम अर्पित कर फाग उत्सव की शुरुआत होती है। मंदिरों में गोस्वामी समाज द्वारा समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगाकर परंपरा निभाई जाती है। इसके साथ ही फाल्गुन मास तक समूचा ब्रज रंग और रास में डूबने लगता है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

वसंतोत्सव पर लाड़ली महल में राधारानी को वसंती वस्त्रों से सुसज्जित किया जाएगा। सेवायत भी वसंती पोशाक में सेवा करेंगे। मंदिर प्रांगण में वसंती फूलों से फूल बंगला सजेगा और प्रतिदिन फाग महोत्सव का समाज गायन गूंजेगा। श्रद्धालुओं को मीठे पूआ, केसर युक्त हलवा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। ब्रज में होली की विधिवत शुरुआत बसंत पंचमी से मानी जाती है। इस दिन ब्रज के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ डांढा गाड़ा जाएगा। यह प्रतीक है कि कान्हा की नगरी में अब रंगों के त्योहार होली का आगमन हो चुका है।

 
विज्ञापन

रंगोत्सव में सजेगा ब्रज
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सूरज पटेल ने बताया कि रंगोत्सव 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मथुरा के विभिन्न स्थानों पर 23 भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें बरसाना में 5, नंदगांव में 4, मथुरा में 5, रावल, गोकुल, बलदेव और फालैन में 2- 2 तथा महावन में 1 द्वार शामिल हैं। इसके अलावा, बरसाना, नंदगांव और मथुरा के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 25 छोटे स्टेज भी बनाए जाएंगे। पर्यटकों के लिए मथुरा के प्रमुख स्थलों पर 12 सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन

प्रमुख मंदिरों में होगी विशेष लाइटिंग
योगी सरकार ने इस बार लाइटिंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। श्री राधा रानी मंदिर (बरसाना) और श्री नंद मंदिर (नंदगांव) में विशेष फसाड लाइटिंग ) की जाएगी। इसके अलावा, मथुरा के होली गेट, विश्राम घाट, गाजीपुर मंदिर, संकेत मंदिर, रावल स्थित राधा रानी मंदिर, गोकुल के नंद किला, फालैन के प्रहलाद मंदिर और बलदेव के दाऊजी मंदिर पर भव्य विद्युत सजावट की जाएगी।

 

800 कलाकार बिखेरेंगे संस्कृति के रंग
रंगोत्सव केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि ब्रज की लोक कला का भी उत्सव है। 24 और 25 फरवरी को बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार 70 से अधिक सांस्कृतिक समूहों के 800 से ज्यादा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा, जिससे ब्रज की लोक संस्कृति जीवंत हो उठेगी।
 

बरसाना की होली के प्रमुख कार्यक्रम
15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि की रात बरसाना में होली की प्रथम चौपाई निकलेगी
24 फरवरी 2026 फाग आमंत्रण महोत्सव नंदगांव, शाम को राधा रानी मंदिर में लड्डू होली
25 फरवरी 2026 बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली
26 फरवरी 2026 नंदगांव की लठामार होली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed