{"_id":"622a3dc62ab5894f2d6c9080","slug":"braj-s-daughters-will-get-priyankantju-kanya-vidyadhan-from-temple-fund-mathura-news-mtr5143904116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर कोष से ब्रज के बेटियों को मिलेगा ‘प्रियाकान्तजू कन्या विद्याधन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर कोष से ब्रज के बेटियों को मिलेगा ‘प्रियाकान्तजू कन्या विद्याधन’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में मंदिर कोष से ब्रज की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। मंदिर प्रबंधन की ओर से जरूरतमंद बेटियों के आवेदन पत्र मांगे गये हैं। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मंदिर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लिया। संस्था पदाधिकारियों ने छात्राओं के शैक्षिक प्रपत्रों की जांच की। इनमें 125 छात्राओं का चयन के बाद 16 मार्च को यह सहायता राशि दी जायेगी।
बुधवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांतजू मंदिर पर 200 से अधिक छात्राओं ने चयन परीक्षा में भाग लिया। मथुरा, वृंदावन के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी छात्रायें यहां पहुंचीं। छात्राओं से सामान्य ज्ञान, सामाजिक व्यवहार एवं विचारों से संबंधित प्रश्न पूछे गये। वहीं उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों एवं पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली गयी।
कार्यक्रम मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रियाकांतजू मंदिर कोष से प्रतिवर्ष मथुरा-वृंदावन अध्ययनरत जरूरतमंद परिवारों की 125 बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की प्रेरणा से मंदिर स्थापना से ही ‘प्रियाकांतजू कन्या विद्याधन’ योजना चलायी जा रही है। इसमें प्रत्येक बेटी को धनराशि का चेक प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विश्व शांति सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि मंदिर के साथ संस्था की ओर से भी संपूर्ण राशि में भागीदारी की जाती है। यह सहयोग सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ायो’ अभियान को समर्पित है। 16 मार्च को देवकीनंदन महाराज की ओर से सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर संस्था प्रबंधक गजेंद्र सिंह, रोहित मीना, पारितोष राना, प्रीती सिंह, अमित आदि शामिल रहे।