फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   braj raj festival

जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
braj raj festival
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में सोमवार को भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों की धूम रही। उनका सुप्रसिद्ध भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... सुनते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। लोग झूमने लगे।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव के सातवें दिन दोपहर के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर प्रारंभ हुआ। सबसे पहले डॉ. बाबूलाल पलवार की तालबंदी की प्रस्तुति दी। अन्य स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला प्रतिभा की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने आते ही अपने चिरपरिचित अंदाज में बेहतरीन भजनों की शुरुआत की। उन्होंने शिव शंकर और खाटू श्याम से संबंधित कई भजन सुनाए। कार्यक्रम में उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नागेंद्र प्रताप, डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दर्शकों को खूब भायीं नम्रता सिंह की सोलो प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद नम्रता सिंह ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। जिनमें भजन-ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना...। चांद तारे फूल शबनम तुमसे अच्छा कौन है...। अक्सर इस दुनिया में अनजाने मिलते हैं.... तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा और तू कितनी अच्छी है ओ मां गाकर नम्रता सिंह ने समां बांधा। नम्रता पहली बार मंच पर आयी। संचालन डॉ. उमेश चन्द्र शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed