{"_id":"6295035360a3603c1a797403","slug":"boyfriend-made-objectionable-video-viral-on-social-media-after-girlfriend-married-another-young-man-mathura-news-mtr5184872125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की दूसरे युवक से शादी होने पर प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं आपत्तिजनक वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की दूसरे युवक से शादी होने पर प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। प्रेमिका की दूसरे युवक से शादी होने पर प्रेमी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती राजस्थान के नीमराना स्थित जापानी कंपनी में नौकरी करती थी, खैरथल का युवक भी उसी कंपनी में नौकरी करता था। उसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने युवती के बीयर पीते एवं छेड़छाड़ के वीडियो बना लिए। अप्रैल में युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। इससे नाराज प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के पिता ने एक नामजद सहित सात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहन राजस्थान के नीमराना में एक जापानी कंपनी में 5 वर्ष से नौकरी कर रही थीं। ओमप्रकाश निवासी नगला डूंगरपुर तहसील खैरथल जिला अलवर भी उसी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान एक युवती की उससे नजदीकियां बढ़ गईं। एक कमरे में बैठकर युवती के बीयर पीते एवं छेड़छाड़ करते वीडियो बना लिए। 15 अप्रैल को परिजनों ने युवतियों की शादी कर दी। इससे व्यथित ओमप्रकाश ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के गांव के कुछ युवकों के पास भी वीडियो डाल दिए।
मुझे और परिवार को कुछ हुआ तो कर लूंगा आत्महत्या
आरोपी युवक ने फेसबुक आईडी पर अपने साथ युवती के फोटो शेयर करते हुए लिखा है, उसका अफेयर पांच वर्ष तक रहा। मैंने इससे शादी करनी चाही थी। युवती उसे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देती है, जबकि रिलेशनशिप मर्जी से थी। अब मुझे और मेरे परिवार को कुछ होता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की दो युवतियां दोनों बहन हैं, राजस्थान में नौकरी करती थीं। वहां किसी युवक से नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
- गौरव कुमार त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन।