फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   body of soldier reached village in Mathura last farewell was given with military honours

Mathura News: गांव पहुंचा सैनिक का पार्थिव शरीर, उमड़ा लोगों का सैलाब; सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Sat, 07 Sep 2024 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 07:49 PM IST
सार

मथुरा में सैनिक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

विज्ञापन
body of soldier reached village in Mathura last farewell was given with military honours
अरविंद की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में आर्टिलरी रेजिमेंट के जवान अरविंद कुमार पुत्र रमेश चंद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। अरविंद, लेह लद्दाख स्थित चीन बॉर्डर गलवान घाटी में तैनात थे। वहां बर्फ अधिक होने से सांस लेने और बीमारी के चलते हालत गंभीर हो गई। सेना द्वारा उन्हें दस दिन पूर्व आर.आर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की शाम 8 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


वह मूल रूप से मगोर्रा थाना क्षेत्र के बंडपुरा गांव के रहने वाले थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव पहुंचा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। साथ में आए सेना के जवानों ने सैनिक को पुष्प चक्र अर्पित किया। सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि बेटे तनिष्क ने दी। 

विज्ञापन

बताया गया कि सैनिक अरविंद कुमार 21 जून 2004 में आर्मी के 345 मीडियम रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह लेह लद्दाख में चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में तैनात थे। सेना के अधिकारियों ने पिता रमेश चंद को राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानित किया। पत्नी, बेटी उर्मिला देवी, बेटी शिवानी, हिना व बेटा तनिष्क का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, वेटरन्स इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित करके श्रंद्धाजलि दी। इस मौके पर सूबेदार वीरेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिह, सुनील सिंह, घनश्याम सिंह, योगेश कुमार, रामवीर सिंह, बच्चू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed