फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Board President who commented on Mayor-Councillors, on backfoot

Mathura News: महापौर-पार्षदों पर टिप्पणी करने वाले मंडल अध्यक्ष बैकफुट पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Board President who commented on Mayor-Councillors, on backfoot
वृंदावन। पार्षदों के विरोध को देखते हुए आखिरकार भाजपा के होलीगेट मंडल अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए हैं। दो दिन पहले महापौर और 70 पार्षदों पर आरोप लगाने वाले मंडल अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट पर खेद तो जताया है, वहीं एक साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का दुखड़ा तक रो डाला है।
विज्ञापन


होलीगेट मंडल अध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी की फेसबुक और व्हाट्सएप पर महापौर व पार्षदों के खिलाफ पोस्ट डालकर की गई टिप्पणी को लेकर 70 पार्षदों ने विरोध जताया था, वहीं भाजपा के पार्षदों ने तो मीटिंग करके ऐसे मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की आवाज तक बुलंद कर दी है। मंगलवार को भी सभी पार्षद मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद दिखे।
विज्ञापन


हालांकि मंडल अध्यक्ष ने सोमवार को ही पार्षदों के रुख को देखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट किया था। अब सवाल खड़ा होता है कि मंडल अध्यक्ष को पोस्ट डालने के बाद बैकफुट पर आना था तो ऐसा कदम क्यों उठाया। पार्षद दल के उपनेता चौधरी राजवीर सिंह का कहना है कि महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की चुनाव में व्यस्तता के चलते मीटिंग नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही मीटिंग के बाद आरोप लगाने वाले गैरजिम्मेदार मंडल अध्यक्ष को हटवाने की मांग की जाएगी। ऐसा नहीं किया गया तो पूरा प्रकरण भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा। इधर भाजपा पार्षदों ने महापौर विनोद अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है।

मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हुए विपक्षी पार्षद
होलीगेट भाजपा मंडल अध्यक्ष की टिप्पणी से विपक्षी पार्षदों में भी उबाल है। इन पार्षदों ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में पार्षद मुन्ना मलिक, रजनी देवी, रेनू चौधरी, निरंजन सिंह, लीला, हेमलता धनगर, पुष्पा देवी, राकेश यादव, गुलशन, वीरेंद्र सिंह हैं।


इस बारे में समाजवादी पार्टी के पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अशोभनीय टिप्पणी कर सभी पार्षदों को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा के अंदर क्या चल रहा है, उसे वे अपने तक सीमित रखें, हमारा नाम क्यों बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed