{"_id":"69289e66feaca925b3062287","slug":"block-on-kanpur-lucknow-rail-section-mathura-news-c-369-1-mt11016-139034-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कानपुर–लखनऊ रेलखंड पर ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कानपुर–लखनऊ रेलखंड पर ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कानपुर–लखनऊ रेलखंड पर अमौसी–मानक नगर के बीच समपार फाटक संख्या 05सी और 06सी के स्थान पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण के तहत आरसीसी बॉक्स पुशिंग कार्य किया जाना है। इस कारण रेलवे ने 2 और 3 दिसंबर को कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, रीशेड्यूलिंग व रेग्युलेशन घोषित किया है। मथुरा से लखनऊ, झांसी, आगरा या अन्य शहरों की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा प्रभाव झेलना पड़ेगा।
चार ट्रेनें निरस्त व मार्ग परिवर्तित
निरस्त ट्रेनों में 11109/11110 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ व 51813/51814 शामिल हैं, जो 3 दिसंबर को नहीं चलेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली–लखनऊ, 12103 पुणे–लखनऊ, 15066 पनवेल–गोरखपुर, 12180 आगरा फोर्ट–लखनऊ और 19715 जयपुर–गोमतीनगर सहित कई प्रमुख ट्रेनें के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इनका संचालन उन्नाव–माखी–बालामऊ–आलमनगर मार्ग से होगा। इससे लखनऊ जंक्शन पर कई ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा, जो मथुरा से कनेक्टिविटी पर असर डालेगा। मथुरा से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को परेशानियां होंगी। रीशेड्यूल ट्रेनों में 15109 छपरा–मथुरा शामिल है। जिसे 9 घंटे विलंब से चलाया जाएगा।
बरसाना रुकेगी मथुरा-अलवर पैसेंजर
मथुरा से अलवर तक चलने वाले दैनिक पैसेंजर ट्रेन 51971/51972 के स्टोपेज में बदलाव किया गया है। एक दिसंबर से ये ट्रेन अब बरसाना स्टेशन पर रुकेगी। मथुरा से जाते समय 10:49 बजे बरसाना स्टेशन पहुंचेगी। अलवर से मथुरा आते समय दोपहर 3:49 पर बरसाना रुकेगी। गाड़ी को स्टेशन पर एक मिनट का हॉल्ट दिया गया है।