फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Black marketing

लॉकडाउन में शुरू हुई कालाबाजारी

Mon, 30 Mar 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Black marketing
मथुरा। कोतवाली रोड पर बैंक के बाहर सामाजिक दूरी बनाकर खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान गली-मोहल्लों की दुकानों पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने लगी हैं। छोटे दुकानदार स्थिति को देखते हुए ऊंची कीमतों पर सामान की बिक्री कर रहे हैं। इसकी सूचना पर कालाबाजारी रोकने के लिए बनाई गई टीम ने सोमवार को राया में छापा मारा। शहर के गोविंदनगर क्षेत्र में हंगामा भी हुआ। छाता में घटतौली मिली है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की प्रशासनिक व्यवस्था परवान न चढ़ने पर अब सामान की कीमतों में उछाल आने लगा है। गोविंद नगर में आटा, दाल सहित अन्य सामान की दरें पूर्व भाव से अधिक कीमत में बेचे जाने पर खरीदारों ने हंगामा कर दिया। विरोध बढ़ते देख दुकानदार ने प्रशासनिक स्तर पर जारी सूची के मुताबिक सामान की बिक्री शुरू कर दी। इसके अलावा कालाबाजारी के लिए गठित टीम को सूचना मिली कि राया में आटे ऊंची दरों पर बेचा जा रहा है। कालाबाजारी की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

संबंधित दुकान पर 30 रुपये किलो के भाव में आटा बेचा जा रहा था। दुकानदार का कहना था कि उधार में न देने पर यह शिकायत की गई है। जयसिंहपुरा में परचून की दुकान पर भी कालाबाजारी की सूचना है। इसके अलावा जनपद भर में विभिन्न टीमों ने इन शिकायतों पर चेकिंग अभियान भी चलाया है। यह अभियान शहर में लालागंज, धौलीप्याऊ, मंडी क्षेत्र के अलावा मांट, छाता आदि क्षेत्रों में चला। छाता में पांच सब्जी दुकानदारों के घतलौती पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते मिल रहे फल
लॉकडाउन में फलों की स्थिति बिगड़ रही है। खरीदार कम होने के कारण फलों की कीमतों में गिरावट है। केला 30 रुपये प्रतिकिलो के भाव में बिक रहे हैं तो सेब की कीमत 70 से 80 रुपये किलो से भी कम है। संतरा 35 रुपये के भाव बिक रहे हैं। फल बिकी की समय अवधि पूर्वाह्न 11 बजे तक होने के कारण अधिकतर दुकानदार सामान को और सस्ती दरों पर बेचने की कोशिश करते हैं। हालांकि नवरात्र के उपवास होने के बावजूद फलों की कीमत लॉकडाउन के चलते बढ़ नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed