{"_id":"6a4bec7b19979daf61062ea3","slug":"bku-leaders-altercation-with-bdo-mathura-news-c-369-1-mt11020-148995-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भाकियू नेता की बीडीओ से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भाकियू नेता की बीडीओ से नोकझोंक
विज्ञापन
फोटो महावन अधिकारियों से शिकायत करते आक्रोशित किसान नेता
- फोटो : किशोरी की बरामदगी को लेकर बंद बाजार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावन, छाता। संपूर्ण समाधान दिवस में किसान नेता की बीडीओ बलदेव नेहा रावत से नोकझोंक हो गई। मामला तब गर्माया जब भाकियू भानू के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने बीडीओ को बताया कि गांव नगला लोका के तालाब व नालियों में फैली गंदगी को बार-बार शिकायत के बाद भी साफ नहीं कराया गया है।
महावन में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 40 शिकायतें आईं। इनमें ज्यादातर राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित थीं। कई अधिकारी अनुपस्थित रहे। गांव कचनऊ निवासी बृजमोहन ने आईजीआरएस पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पेंशन बंद हो गई है, ब्लॉक से आईजीआरएस पर आख्या लगाई की उनकी मृत्यु हो गई है। अब बृजमोहन अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं कि वे जिंदा हैं। बीडीओ ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
इधर छाता में यूपी पात्रता परीक्षा के कारण इस बार तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार के बजाय सोमवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वैभव गुप्ता ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी 34 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सचिन पंवार, सीओ भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार रूबी यादव आदि मौजूद रहीं। संवाद