फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP will be driven away from UP by locking Aligarh

अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP will be driven away from UP by locking Aligarh
मांट(मथुरा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मांट में संयुक्त रूप से एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा और इस बार चुनाव एतिहासिक होगा।
विज्ञापन

शनिवार को मांट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए जनसभा करने के लिए अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मांट पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही भाजपा की गर्मी निकाली जाएगी और मांट और मथुरा में राष्ट्रीय स्तर का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। समाजवादी सरकार आते ही युवाओं के लिए भर्ती निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

युवाओं को उम्र की भी छूट दी जायेगी। कोरोना काल के समय किसानों ने जो काम किया था, उसी वजह से देश की अर्थव्यवस्था बनी रही। इसलिए सरकार आते ही किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ किये जाएंगे। शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये से सम्मान किया जाएगा और किसानों की याद में स्मारक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में जो सड़कें बनाई थीं, उनकी अभी तक भाजपा ने मरम्मत तक नहीं की है। किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। क्योंकि किसानों को सम्मान की बजाय किसानों को फसल को बर्बाद करने के लिए गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया वहीं किसानों की फसलों का कोई उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। अखिलेश और गठबंधन की सरकार आते ही समय पर भर्ती की जायेगी। दोनों नेताओं ने मांट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे। इस मौके पर रालोद नेता योगेश नौहवार, मणिकांत जादौन, शौरभ चौधरी, नीटू चौधरी, अशोक चौधरी, पप्पू बौहरे, रविबाबा, जयवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राजू प्रधान व उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed