{"_id":"622e08c95041ba768363bd9f","slug":"bjp-s-victory-is-victory-of-modi-yogi-government-s-work-sadhvi-niranjana-mathura-news-mtr514513226","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जीत मोदी-योगी सरकार के कामकाज की जीत-साध्वी निरंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जीत मोदी-योगी सरकार के कामकाज की जीत-साध्वी निरंजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने मंदिरों के दर्शन कर पूजन किया। चैतन्य विहार स्थित स्वामी वामदेव ज्योतिर मठ में उन्होंने स्वामी वामदेव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और गायों को चारा खिलाया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी-योगी सरकार के कामकाज की जीत है।
सरकार ने समाज के निचले स्तर तक के व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के राशन, मकान, शौचालय, बिजली, पानी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं हैं। गरीब वर्ग के लोगों की आशाओं को मोदी और योगी सरकार ने ही पूरा किया है।
आज से पहले किसी भी अन्य सरकार ने गरीब के बारे में सोचा तक नहीं। यही नहीं कोरोना आपदा के संकट के समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्वयं कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद जनता की समस्याओं को समझा और उन तक लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन
कहा कि उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में जिस तरह भाजपा की जीत हुई है, इसमें प्रधानमंत्री मोदी की अहम भूमिका है। जनता ने मोदी जी में पूर्ण विश्वास रखा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के लिए क्या-क्या नहीं कहा लेकिन जनता ने उनकी इन सब बातों का जवाब दे दिया है।