फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP s newly elected MLA Shrikant Sharma played Holi with traders and workers

मथुरा: भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत शर्मा ने व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली, किया भजन गायन

Thu, 17 Mar 2022 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 17 Mar 2022 10:53 PM IST
सार

अग्रवाल सभा व तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने भजन व रसिया गायन कर कार्यकर्ताओं के होली का उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी उनके साथ होली खेली। उन्होंने सभी नगरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
BJP s newly elected MLA Shrikant Sharma played Holi with traders and workers
होली के उत्सव में झूमते थिरकते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्रवाल सभा व तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला समिति द्वारा होली मिलन समारोह अग्रवाटीका में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देर रात्रि तक महिला पुरुष मंत्रमुग्ध होकर भजनों व रसिया गायन पर थिरकते रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के चित्र पर नवनिर्वाचित विधायक श्रीकांत शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, अग्रवाल सभा अध्यक्ष महावीर मित्तल, मंत्री सुरेश चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम प्रारंभ होते ही विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा एक के बाद एक भजन व रसिया गायन कर माहौल को होलीमय कर दिया। इस दौरान मैं तो खेलूंगी श्याम संग होरी रे मैं तो खेलूंगी व रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, जा होली में लग जाए आग रे ऐसो चटक रंग डालो, आदि गायन द्वारा विधायक द्वारा समाज की महिला पुरुषों के साथ जमकर ठुमके लगाए गए। होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा अग्रवाल समाज के द्वारा दिए गए सम्मान व सहयोग के लिए आभार जताते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने सभी को बधाई देते हुए इस बार की होली पर्व को इसलिए भी विशेष बताया कि प्रदेश में भी व्यापारी व समाज हितैषी सरकार का गठन हो रहा है।
विज्ञापन

 
ये रहे मौजूद
उपस्थित सभी बंधुओं को चंदन टीका व गुलाल की बिंदी लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री शशि भानु गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीनानाथ चौधरी, कन्हैयालाल बजाज, प्रमोद गर्ग, नवीन मित्तल, मूलचंद गर्ग, राजकुमार रद्दी, गोवर्धनदास नीनू, योगेश गोयल, राकेश अग्रवाल, किशोर मित्तल, तुषार हाथी हेमेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed