फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP meeting in vrindavan

कुछ लोग नहीं चाहते देश में सहिष्णुता का माहौल बने: रामलाल

Fri, 13 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 13 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP meeting in vrindavan
कुछ लोग नहीं चाहते कि देश में सहिष्णुता का माहौल बने। सुख, शांति और समृद्धि आए। यही लोग देश में असहिष्णुता का माहौल बना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन रामलाल ने गुरुवार को केशवधाम में यह बात कही। वे यहां केशव सभागार के लोकार्पण और अन्नकूट महोत्सव में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सीख भी दे डाली। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण स्थल केशव धाम में गुरुवार को आगरा, मथुरा, वृंदावन आदि क्षेत्रों से आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। अन्नकूट आयोजन के बहाने सभी को आगामी चुनौतियों से पार पाने को भी कहा गया। भाजपा के महामंत्री संगठन रामलाल ने कहा कि आज देश में कुछ लोगों को अपना अस्तित्व मिटता दिखाई दे रहा है। यही लोग असहिष्णुता का माहौल बना रहे हैं।
विज्ञापन


पूरी दुनिया में भारत एक अलग पहचान के रूप में उभरकर आ रहा है। आज तक हम लोग देश में भारत माता की जय बोलते आए हैं लेकिन भविष्य में पूरी दुनिया भारत माता की जय बोलेगी। कुछ लोगों को यह परिदृश्य हजम नहीं हो रहा है और वे विकास और ताकत के मामले में भारत को पीछे करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी ने कहा कि हिंदुओं की परोपकार नीति का संपूर्ण विश्व का कल्याण करने की क्षमता रखती है। डा. हेडगेवार ने इस चिंतन को ध्यान में रखकर ही केशवधाम की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज तभी विश्व का कल्याण कर सकता है जब हम परिवार, संस्कारमय शिक्षा और धर्म-संस्कृति को अपनाकर आगे बढ़ें। इस दिशा में आरएसएस के 46 संगठन काम कर रहे हैं।

भाजपा संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि केशवधाम के प्रकल्प छोटें है लेकिन भविष्य में समाज और राष्ट्र पर इनका असर दिखाई देगा।  जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया और सभी से केशवधाम प्रकल्प में सहयोग करने को कहा। इस दौरान केशवधाम के सेवा कार्यों पर 10 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से गोवर्धन की पूजा की।

स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल, अशोक आहूजा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, केशवधाम के निदेशक ललित, बीडी अग्रवाल, रोशनलाल, ख्यालीराम, एसके शर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, सुनील चतुर्वेदी, राजेश पंडित, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

कहां है देश में असहिष्णुता: दिनेशजी
हिंदू से ज्यादा कोई सहज हो नहीं सकता। हिंदू के लिए असहिष्णुता शब्द का प्रयोग हास्यापद है। केशवधाम में गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी ने कहा कि देश में असहिष्णुता कहां है, जिस देश में सर्व धर्म संप्रदाय के लोग रहते हो वहां ऐसी बातें करना बेमानी है। गौ मांस की बिक्री और गौ हत्या प्रतिबंध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक धर्म या वर्ग का नहीं बल्कि पूरे देश का विषय है।


केंद्र सरकार को गंभीरता से इस पर विचार करते हुए पूरे देश में गौ वध प्रतिबंध कानून बनाना चाहिए। बीफ मुद्दे पर बयानबाजी पर कहा जिन लोगों के पास कुछ कहने को नहीं था उन्हें बीफ के बहाने बोलने का मौका मिल गया। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पार्टी की नेतृत्व क्षमता पर हर समय प्रश्नचिह्न नहीं उठाया जा सकता। चुनाव के लिए जिम्मेदार लोग अभी से चिंतन में जुट जाएं और 2017 के चुनावों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed