फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP meeting in mathura

प्रमाणिक कार्यकर्ता को देंगे जिला पंचायत चुनाव में टिकट : कर्मवीर सिंह

Mon, 08 Feb 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP meeting in mathura
मथुरा। भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते प्रदेश के शहर संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, मंचा? - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिला पंचायत चुनाव को लेकर महानगर भाजपा ने रणनीति बनाई है। साथ ही 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के परिनिर्वाण दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम कराने पर मुहर लगाई गई। केंद्र सरकार के पेश किए गए बजट को आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता से जुटने को कहा गया। जिला कार्यालय पुष्पांजलि उपवन पर हुई मीटिंग में प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में प्रमाणिकता के साथ ही सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा।
विज्ञापन

ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का परिनिर्वाण दिवस है। इसके लिए बूथ स्तर कार्यकर्ता कार्यक्रमों का आयोजन करें। प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर ने कहा कि कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को झेलने वाले लोगों पर केंद्र की मोदी सरकार ने कर नहीं लगाया, यह वास्तव में काबिले तारीफ है। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने महानगर एवं मंडल की टीम को मेहनत से काम करने के लिए कहा। बैठक में यूपी सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, पूर्वमंत्री रविकांत गर्ग, महापौर मुकेश आर्य बंधु, विधायक कारिंदा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed