फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bjp

मोदी किसानों के हितैषी, विपक्ष के बहकावे में न आएं : खेमचंद्र

Thu, 31 Dec 2020 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
bjp
मथुरा। बरसाना में दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता खेमचंद शर्मा का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : MATHURA
बरसाना/नंदगांव (मथुरा)। नंदगांव-बरसाना के मध्य बसे संकेत गांव निवासी खेमचंद शर्मा का दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के हितैषी हैं। किसान विपक्ष के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की शंका-आशंका को दूर करना और उसका उत्तर देना हमारी सरकार का दायित्व है। भाजपा सरकार इस दायित्व से पीछे नहीं हट रही है। मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों से भारतीय कृषि में नए अध्याय की नींव पड़ेगी। स्वागत समारोह में पार्टी के आईटी सेल दिल्ली प्रभारी डॉ. रोहित उपाध्याय, पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान सिंह, व्यापार मंडल के जिला पदाधिकारी कृष्णदयाल गौड़, प्रेम श्रोत्रिय, भाजपा नेता बांकेबिहारी गोस्वामी, रासबिहारी गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, महेश गौड़, दीनू ठाकुर, सभासद माधव ठाकुर, बुद्धा जादौन, भरती प्रधान, व्यापारी नेता कमल गोयनका, महेश सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता खेमचंद शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने ब्रज के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की। खेमचंद शर्मा का कोसी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कोसीकलां, नंदगांव, बरसाना, संकेत, चिकसौली, डाहरौली आदि स्थानों पर भी स्वागत हुआ। मीडिया प्रमुख रोहित उपाध्याय भी उनके साथ थे। नंदबाबा मंदिर में बांकेबिहारी गोस्वामी ने माला व पटुका पहना कर स्वागत किया। कृष्ण गोपाल सभासद, बच्चू सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि, गोपाल, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed