{"_id":"611263e98ebc3e7a6340d5c3","slug":"bjp-is-misusing-power-jayant-chaudhary-mathura-news-agr5031890167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही है सत्ता का दुरुपयोग: जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही है सत्ता का दुरुपयोग: जयंत चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मांगे न मानकर तानाशाह रवैया अख्तियार किया है। साल 2022 में यूपी में बिना रालोद के सरकार नहीं बनेगी।
आगरा में शहीद के परिवार को सांत्वना देने जाने से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी आधे घंटे राधापुरम एस्टेट में रालोद नेता योगेश नौहवार के निवास पर पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि रालोद का सपा से गठबंधन है। भाजपा और बसपा से गठबंधन के सवाल को जयंत ने सिरे से नकार दिया। गरीब, मजदूर और किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं।
यूपी में अगली सरकार रालोद की बनेगी तो हर वर्ग को पूरी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने की ओर इशारा किया। रालोद अध्यक्ष ने रालोद नेता योगेश नौहवार का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। रालोद अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, डॉ. अशोक अग्रवाल, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिकरवार, जगवीर सिंह नौहवार आदि रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।