फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP grabbed votes on money power by giving the lure of ration: Rajendra

राशन का लालच देकर धनबल पर हड़पे भाजपा ने वोट : राजेंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
BJP grabbed votes on money power by giving the lure of ration: Rajendra
मथुरा। रालोद के पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जनता को राशन का लालच देकर धनबल पर वोट हड़पे हैं। इसके चलते रालोद को मथुरा की पांचों विधानसभा में मेहनत करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। यह चर्चा रालोद कार्यालय में हुई बैठक में कही गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय राधापुरम एस्टेट गणेशरा पर हुई समीक्षा मीटिंग में पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के अलावा अश्विनी तोमर और जेनेंद्र नरवार विधानसभा सभा गोवर्धन, बलदेव और छाता के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हार का कारण पूछा। यह सच्चाई सामने आई कि भाजपा की राशन वितरण प्रणाली, उज्जवला योजना और किसान सम्मान निधि का वितरण वोट की रिश्वत के रूप में किया गया। इसके कारण महिलाओं एवं राशन का लाभ लेने वाले तबके ने सत्ता दल को वोट दिया।
विज्ञापन

सत्ता दल ने धनबल का भी सहारा लिया। इसके कारण पार्टी के प्रत्याशी मेहनत के बावजूद पीछे रह गए और हार का सामना करना पड़ा। समीक्षा बैठक में प्रीतम सिंह, सुरेश भगत, पंडित योगेश द्विवेदी, संतोष चाहर, योगेश कुंतल, धीरेंद्र रावत, बलदेव विधानसभा सभा से बबीता देवी प्रत्याशी बलदेव, सीमा, भूकेश, राजपाल सिंह भरंगर, रामवीर सिंह भरंगर, राजेंद्र सिंह सिकरवार, मुकेश प्रधान ब्लॉक प्रमुख राया, सचिन भैंसारा, मास्टर रनवीर सिंह, गिरि प्रसाद सोलंकी, हीरा सिंह ,डॉ. सतीश चंद्र, मोतीराम बौद्ध, हरवीर सिंह, कमल सिंह दिवाकर, नारायण सिंह विप्लवी, विधानसभा छाता से अतुल सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगपाल सिंह, कुमर चंद्र रावत, डॉ. जगदीश, राष्ट्रीय सचिव डॉ.यशपाल बघेल, गौरव मलिक उपस्थित रहे। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed