फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP District Executive Announced

BJP: मथुरा भाजपा में नई टीम का ऐलान, इन पुराने चेहरों पर भरोसा; 15 नए नेताओं को जिम्मेदारी

Tue, 17 Mar 2026 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 10:42 AM IST
सार

भाजपा ने मथुरा में जिला और महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पुराने पदाधिकारियों पर भरोसा जताया और 15 नए चेहरों को जिम्मेदारी दी।

विज्ञापन
BJP District Executive Announced
BJP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पांच पुराने चेहरों पर भरोसा करते हुए 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी और जिला मंत्री देवेंद्र शर्मा पर फिर से भरोसा किया गया है। वहीं 15 सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, कमल वार्ष्णेय, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय, रेखा निषाद, जिला महामंत्री अमन ठाकुर, आकाश चौधरी, जिला मंत्री ज्ञानेंद्र चौहान, निर्मला बघेल, अजय जाटव, रनवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी, सुरेश तरकर और कोषाध्यक्ष हुकुम चंद्र अग्रवाल शामिल हैं। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन



महानगर कार्यकारिणी के नामों की भी हुई घोषणा
आला कमान ने भाजपा महानगर इकाई की भी कार्यकारिणी की घोषणा की है। महानगर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह, सुनीता, परशुराम सिंह, ललित गौतम, मलय राठौर, चंद्रपाल कुंतल, महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विनीत शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, महानगर मंत्री अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर, केके गौतम, पूजा चौधरी, दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम, पूनम वाल्मीकि और महानगर कोषाध्यक्ष हेमंत गोयल खंदौली बनाए हैं। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed